मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- October 31 2025
 
            भोपाल. मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबियत गुरुवार को बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जब सुबह वह सोकर उठे तो उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा था। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। यहां पर कुछ टेस्ट किए गए। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। हालांकि, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 
           
             
                         
                         
                         
                         
                         
                         
                         
                        