MP में 2 चरणों में होगी जनगणना, सरकार की तैयारी शुरू

भोपाल. सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है। 2021 के बजाय साल 2027 में शुरू होने वाली इस जनगणना का काम प्रदेशभर में दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राज्य में जनगणना के लिए एक स्टेट लेवर कमेटी गठित की है। 31 दिसंबर 2025 तक सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को इससे जुड़ी ट्रेनिंग देगी। साल 2027 जनगणना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारियों शुरू कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में जनगणना का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 6 एसीएस और 3 पीएस और 15 अधिकारियों की स्टेट लेवल कमेटी बनाई है। मुख्य सचिव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
एमपी में इस तरह पूरी होगी 2027 जनगणना
रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दो चरणों में साल 2027 की जनगणना का काम पूरा होगा। प्रदेश में पहले चरण की जनगणना साल 2026 में शुरू होगी। इसमें मकानों की संख्या की जानकारी इकट्ठा की जाएगी। स्टेट लेवल कमेटी को कुल 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं, दूसरे चरण में प्रदेश में 20 दिनों के भीतर जनगणना की रिपोर्ट तैयार होगी। प्रदेश में जनगणना के लिए विभाग मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, साल के अंतिम महीने यानी 31 दिसंबर 2025 तक सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को जनगणना को लेकर ट्रेनिंग पूरी कर ली जाएगी।