तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर निकले सड़कों पर शहरवासी, भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगा रहे थे नारे

ग्वालियर. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में गुरूवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा फ्लैग प्वांइट कटोराताल से प्रारंभ होकर अचलेश्वर, इंदरगंज से दालबाजार से होते हुए माधव डिस्पेंसरी के सामने से फ्लैग प्वाइंट पर संपन्न हुई।
इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। देशभक्ति के गीत पर युवा थिरकते नजर आयैं तिरंगा यात्रा के प्रारंभ होते हुए अचलेश्वर एक्सचेंज के पास जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, संजय वर्मा, हिमेश दंडोतिया, दीपक पमनानी और महेन्द्र साहू आदि पुष्पवर्षा की इसके अलावा बाजारों में यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के अलावा भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे। नेताओं ने कहा है कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं है। यह भारतीय सेना के सम्मान में ग्वालियर के नागरिकों की है।
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय के नारे लगाने के साथ ही देश भक्ति के गीत बजाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर शहर के लोग पुष्प वर्षा करते दिखाई दिए। इस यात्रा में जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज, चैंबर ऑफ कॉमर्स, GYMC, कई सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित पूर्व सैनिक भी शामिल थे।भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर के साथ इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिस प्रकार बीते कुछ दिनों में भारत की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य के बल पर आतंकवाद के ठिकाने उड़ाए गए वो इस बात का परिचायक है कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं और कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
तिरंगा यात्रा में शामिल
यात्रा में शामिल भारत स्काउंट गाइड, शा. हाईसेकेण्डरी और गोरसी स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें जनकगंज पूर्व सैनिक, संस्कार भारती, आरोग्य भारतीय समेत संस्थाओं के सदस्य शामिल रहे। यात्रा में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, मुन्नालाल गोयल, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल आदि लोग शामिल थें।