पूर्व गृहमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया रक्तदान, कार्यकर्त्ताओं ने दतिया को बैनर और पोस्टर से पाट दिया, नरोत्तम ने सबसे मां पीताम्बरा किये दर्शन

दतिया. पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन पर मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने शहर में बधाई के बैनर और पोस्टर से पाट दिया। इस बीच रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें करीब 15 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। कार्यकर्त्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन डॉ. नरोत्तम मिश्रा सुबह सबसे पहले पीताम्बरा पीठ पहुंचे जहां उन्होंने माता के दर्शन किये और वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक और पूजा अर्चना की। इसके बाद वह अपने निवास पर माईकृपा गये। वहां बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया।
15 लोगों ने किया रक्तदान
दतिया दौरे के दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जन्मदिन के मौके पर लगे बैनर-पोस्टर अब शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
मिश्रा सुबह सबसे पहले पीतांबरा पीठ पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद वे अपने निवास माई कृपा गए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।