नेशनल लेवल अबेकस कंपटीशन में भाग लेने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों का हुआ सम्मान

ग्वालियर। नेशनल लेवल अबेकस कंपटीशन में जिन बच्चों ने चौंपियन ट्रॉफी जीती और पूरे देश में शहर का नाम रोशन किया उनका सम्मान समारोह तथा सेंटर लेवल अबेकस कंपटीशन में विजेता छात्राओं का पुरस्कार वितरण गत दिवस संपन्न हुआ जो पेरेंट्स बच्चों को आगे ले जाने में विशेष योगदान दिया उनको भी सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण कर छात्र-छात्राओं और पालकों का सम्मान किया ने अपने उद्बोधन में कहा की छात्र छात्राओं को आगे ले जाने में सिर्फ टीचर और ट्रेनर ही नहीं माता-पिता का भी बराबर योगदान होता है अबेकस अर्थमैटिक कंपटीशन में कम समय में जटिल प्रश्नों को हल करना होता है मैथ माइंड अबेकस हनुमान चौराहा के ट्रेनर महेश शर्मा ने हजारों बच्चों को बड़ी से बड़ी गणितीय गणना एवं जटिलतम प्रश्न चुटकियों में हल करने की विधा में पारंगत किया है, बच्चों को आईआईटी मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में आसानी हो जाती है क्योंकि अर्थमैटिक गणित के प्रश्नों को कॉपी किताब पर करने की बजाय दिमाग में ही आकलन कर उत्तर देने योग्य बन जाता है,यही कारण है कि महेश शर्मा के बच्चे नेशनल और स्टेट लेवल पर सर्वाधिक सफल रहते हैं