विशाल सवास्थ्य शिविर के रूप में लगे मानव सेवा के मेले में लगभग 25, 500 मरीजों का हुआ इलाज
शिविर के समापन दिवस पर लगभग 5 हजार मरीज हुए लाभान्वित
ग्वालियर . पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती 25 दिसम्बर से शुरू हुए 3 दिवसीय विशाल निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। एलएनआईपी में एम्स भोपाल के सहयोग से आयोजित हुए इस शिविर के आखिरी दिन यानि शुक्रवार 27 दिसम्बर को लगभग 5 हजार मरीजों का निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज किया गया।
3 दिवसीय शिविर में कुल मिलाकर करीबन 25 हजार 500 मरीजों का एम्स के 22 विभागों के चिकित्सकों एवं पैरा मेडीकल स्टाफ द्वारा पूरी संवेदनशीलता व सेवाभाव के साथ इलाज किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 4 हजार 190 मरीजों को इलाज के लिए एम्स एवं अन्य उच्च चिकित्सा संसाधानों के लिए रेफर किया गया। विशाल स्वास्थ्य शिविर के रूप में लगे मानवसेवा के इस 3 दिवसीय मेले में पंजीकृत हुए मरीजों व इनके अटेंडर ;परिजनद्ध सहित लगभग 50 हजार लोगों की उपस्थिति हुई। मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव द्वारा अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को इस शिविर का उद्घाटन किया गया था।
कुल मरीजों में लगभग 5 हजार ऐसे मरीज भी शामिल हैंए जिनका पंजीयन 25 दिसम्बर से पहले हुआ था और उन्होंने सामान्यतौर पर अथवा मौसमी बीमारी की वजह से शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। इन मरीजों की संख्या मुख्य डाटा में शामिल नहीं है।