एक शाम अटलजी के नाम -कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओंको जमकर हंसाया, अभिनेता आशुतोष राणा भी शामिल हुए
ग्वालियर. भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई के 100वें जन्मदिन पर गुरूवार को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था हजारों श्रोताओं को कवियों अपनी कविताओं से मंत्रमुग्ध तो किसी ने जमकर हंसाया।
जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य और कलाप्रेमियों को एकजुट किया। कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिनाम कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हंसाया। इस कविसम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्त्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि अटलबिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसम्बर 2024 को ग्वालियर स्थित शिन्दे की छावनी स्थित निवास पर हुआ था।
अटल जी की स्मृति में आयोजित 6वां कवि सम्मेलन
अटल स्मृति मंच के संयोजक देवेन्द्र प्रतापसिंह तोमर ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव पर उनकी यादव में एक कवि सम्मेलन का जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में किया जा रहा है। यह कवि सम्मेलन का 5वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि वृहद कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कविगणों में-मुमताज नसीम, जानी बैरागी, मेदसर अफरीदी एवं फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने शिरकत की।
इन्होंने किया संबोधित
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, देवेश शर्मा, वीरेंद्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण अरविंद राय, ओमकार सिंह कुशवाह, अशोक जादौन, सभापति मनोज तोमर, अरूण तोमर, साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, राकेश माहौर, एडवोकेट उपेंद्र बैस, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद भरत सिंह कुशवाहा,भितरवार विधानसभा के भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर, समाजसवी महेश मुदगल ने विचार व्यक्त किये व संचालन किया।