देवेन्द्र सिंह तोमर का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन
ग्वालियर. नगरनिगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष के देवेन्द्रसिंह तोमर को अंतिम यात्रा निज निवास से होते हुए अटलद्वार पुरानी छावनी स्थित खेत में अंतिम संस्कार शाम 6.15 बजे किया गया। देवेन्द्र सिंह के पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया सहित हजारों की तादाद में समर्थक और भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।
ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता और ग्वालियर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे देवेन्द्रसिंह तोमर का राजधानी भोपाल के बाद सोमवार को उनकी पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। अंत्येष्टि के दौरान उनके पुत्र सूर्य प्रताप सिंह तोमर (हितांशु) ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, महापौर शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व मंत्री ओपी भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी पार्थिव देह पर श्रध्दा सुमन अर्पित किए।देवेन्द्रसिंह तोमर की अंतिम यात्रा उनके सोमवार दोपहर 2 बजे उनके निज निवास न्यू कॉलोनी से पाताली हनुमान, हजीरा, चार शहर का नाका मलगढ़ा चौराहा, सिद्ध बाबा की पहाड़ी के सामने से होते हुए पुरानी छावनी ,अटल गेट से 2 किमी अंदर अंत्येष्टि स्थल ग्राम खेरियाभान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के पुत्र तुष्मुल झा, अशोक शर्मा, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह, कुशवाह सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता तथा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।