ट्रैक्टर और बस के बीच जबरदस्त भिडंत, ट्रैक्टर का आगे हिस्सा ध्वस्त
ग्वालियर. मुरैना के बागचीनी इलाके में छैरा गांव तथा क्रांतिकारी हनुमान मंदिर के बीच में एक बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भिंडत हो गयी। इस एक्सीडेंट में ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, दूसरी ओर बस असंतुलित होकर खेत में जाकर खड़ी हो गयी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्रायवर को हल्की चोट लगी है। पुलिस की माने तो घटना शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे की है।
आपको बता दें कि एक बस मुरैना से जौरा की ओर जा रही थी। वहीं, दूसरी ओर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जोरा से मुरैना की ओर आ रही थी। बीच में नेशनल हाईवे क्रमांक 554 पर छैरा गांव और क्रांतिकारी हनुमान मंदिर के बीच में दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। एक्सीडेंट में ट्रैक्टर का आगे का पूरा हिस्सा अलग हो गया। वहीं, दूसरी ओर सब भी असंतुलित होकर बगल में खेत में जाकर खड़ी हो गयी।
हल्की चोट नहीं कोई घायल नहीं
पुलिस के अनुसार इस घटना में जनहानि नहीं हुई है। टैªक्टर चालक के मामूली चोट आयी है। टैªक्टर चालक अभी तक न तो मुरैना जिला अस्पताल पहुंचा है और न ही जौरा सामुदायिक स्वास्थ्तय केन्द्र।