नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों को लिखा पत्र, कोई अफसर प्रताड़ित करे तो मुझे बताएं
- February 12 2019
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरने में जुटी बीजेपी ने एक और तरीका निकाला है. नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अब सभी बीजेपी विधायकों के नाम पत्र लिखा है कि कार्यकर्ताओं को कोई अफसर प्रताड़ित करे तो मुझे बताएं. पत्र में उन्होंने विधायकों को लिखा कि विधानसभा सत्र में अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं.
गोपाल भार्गव ने विधायकों को लिखा कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था, शिक्षा स्वास्थ्य और अवैध खनन, किसानों के मुद्दे की भी जानकारी दें. दरअसल, कमलनाथ सरकार पिछले कई दिनों से ताबड़तोड़ तबादले कर रही है. इसी को लेकर वह विपक्ष के निशाने पर है.