बिजली के करंट से 3 लोगों की मौत, 2 लोगों की बिजली के तार जोड़ते वक्त, खंभे के बगल से निकल रहे ने जान गंवाई

मुरैना. वर्षा के दौरान मुरैना जिले में बिजल के करंट से 1 दिन में 3 लोगों की मौत हो गयी है। वर्षा की वजह से खम्भों और तारों में अर्थिंग मिलने की वजअ से करंट आ रहा है।
घटना-1
मुरैना के महुआ क्षेत्र के रठा बिजली फीडर बदनसिंह 35 निवासी उदयभान का पूरा गांव के तार जोड़ रहा था। इसी बीच उसे तेज करंट लगा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना-2
प्रमाल सिंह उर्फ अभिषेक तोमर 21, निवासी रायचंद का पूरा अपने गांव के बिजली के खंभे के बगल से निकल रहा था। बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। उसने खंभे को पकड़ लिया और यह करंट की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना-3
रामस्वरूप तोमर 57, निवासी सिहौनिया अपने मकान की छत पर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।