मां ने ही अपनी बेटी का कराया अपहरण, दो माह तक हुआ गैंगरेप, गर्भवती होने पर गोली खिलाई
ग्वालियर. एक महिला का उसकी ही सौतेली मां ने मिलीभगत कर अपहरण करा दिया और अहमदाबाद से महिला को अपहरण का यूपी लाया गया। यहां 2 युवकों ने लगभग 2 माह तक कई बार उसके साथ गैंगरेप किया और इतना ही नहीं ज बवह विरोध करती तो उसे लात घूसों से जमकर पीटा गया। इस दौरान पीडि़त महिला गर्भवती हो गयी तो आरोपियों ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। लम्बे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहने के बाद 2 दिन पहले महिला किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकलकर ग्वालियर पहुंची। यहां अपने पति को साथ लेकर गोला का मंदिर थाने आयी और आपबीती सुनाई । महिला की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस उसका तत्काल मेडीकल भी नहीं करा पाई। महिला की गुमशुदगी भिंड के अमायन में दर्ज है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के गोला का मंदिर गायत्री नगर निवासी 24 वर्षीय महिला का मायका मूल रूप से भिंड के अमायन थाना स्थित खैरोली गांव में है। महिला की शादी को अभी तीन साल हुए हैं। जनवरी 2024 को महिला अपने पिता के पास रहने के लिए अहमदाबाद (गुजरात) गई थी। गुजरात में उसका पिता एक कंपनी में कर्मचारी है। पिता के साथ ही उसकी सौतेली मां भी वहीं रहती है। कुछ दिन वहां रहते हुए महिला की पहचान विशाल गुप्ता से हो गई थी। यह भी उसके पिता के साथ कंपनी में काम करता था। 27 मई को वह घर के लिए वापस लौट रही थी तो पीछे से पीड़िता की सौतेली मां और विशाल भी आ गए। उन्होंने महिला को अच्छा काम दिलवाने का झांसा दिया और प्रसाद खाने के लिए दिया। जिसके बाद उसे नशा हो गया। इसके बाद विशाल उसे दोई (उत्तरप्रदेश) ले गए। जहां विशाल गुप्ता और रोहित चौहान द्वारा बंधक बनाकर महिला साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। यदि वो विरोध करती, तो आरोपी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। जिससे महिला उनकी मनमानी झेलती रही। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह दो दिन पहले अपने घर आई और पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह पति के साथ गोला का मंदिर थाना पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा बंधक बनाकर दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, धमकाना व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की तलाश में गुजरात जायेगी पुलिस
इस प्रकरण में गोला का मंदिर पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की तलाश में एक-एक टीम गुजरात के अहमदाबाद और उत्तरप्रदेश के दोई जायेगी। जिससे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।