IPL क्रिकेट पर मोबाइल सट्टा खिलवा रहे 2 सट्टेबाजों को 2अलग-अलग स्थानों से पकड़ा

ग्वालियर -डबरा शहर निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की अलग-अलग टीमें बनाकर उन्हे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे सिटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। इसी तारतम्य में 06.04.2024 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत गीता टॉकीज चौराहे पर चुस्की के ठेले के पास एक व्यक्ति खड़ा होकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दॉब लगाकर सट्टा खिलवा रहा है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो गीता टॉकीज चौराहे के पास चुस्की के ठेले पर एक व्यक्ति मोबाइल चलाते हुए दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पुछने पर उसने अपना नाम रामकुमार पुत्र देव प्रकाश शाहू निवासी पोला फैक्ट्री के पास जबाहर कॉलोनी डबरा का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से 650/- रूपये नगद व उसके पास से मिले मोबाइल को चेक किया तो उसमें ऐजेन्ट-बेटगुरू.नेट की आईडी खुली हुई पाई गई। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलना पाया गया एवं उसके मोबाइल में लगभग 8000 रूपये का हिसाब किताब भी मिला। पकड़े गये व्यक्ति से सट्टा के बारे में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त बेवसाइट के माध्यम से आईपीएल किकेट मैच मैं स्वयं ऑनलाइन सट्टा खेलना स्वीकार किया।
दूसरी कार्यवाही की सूचना पर से एक सटोरिये को वनखंडेश्वर स्कूल के पास से पकड़ा। पकड़े गये सटोरिये से नाम व पता पूछने पर उसने स्वयं को रवि गुर्जर पुत्र रनवीर सिंह गुर्जर निवासी रजियावर थाना डबरा देहात हाल निवासी चीनोर रोड डबरा का रहने वाला बताया।
पकड़े गये सटोरिये की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से 2200/- रूपये नगद एवं उसके पास से मिले मोबाइल को चेक किया तो उसमें सुपर.एएनटीप्रो999.कॉम साइड खुली हुई पाई गई जिसमें चैन्नई सुपर किंग एव सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में 20 क्लाइंट जुडे हुये पाये गये एवं उसके मोबाइल में लगभग 2,83,670 रूपये का हिसाब किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरिये से सट्टा के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त आईडी हरेन्द्र गुर्जर पुत्र रामबरन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पचौरा थाना चीनोर से खरीदी है।