जौरा में रेलवे पुल घटना में दोषी ठेकेदार पर FIR दर्ज, 6 मजदूर हुए थे घायल

मुरैना. जौरा में 150 वर्ष पुराने अंग्रेजों के समय के बने हुए नैरोगेज रेलवे लाईन के पुल टूटने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। जोरा थाना पुलिस ने रेलवे ठेकेदार को आरोपी बनाया है। इस दुर्घटना में 6 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना मंगलवार की है।
नैरागेज रेलवे पुल को काटने का ठेका ठेकेदार फिरोज खान, पुत्र अनवर खान निवासी तुस्सीपुरा, मुरैना को दिया गया। ठेकेदार ने मजदूरों को सूचना दिये बिना ही पुल को गैस कटर से काटने का काम शुरू दिया था। पुल के ऊपर मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही गैस कटर से पुल को काटा गया। उस पर काम क र रहे सभी 6 मजदूर पुल के साथ नीचे आ गिरे थे। लगभग 50 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण सभी मजदूर घायल हो गए। इन मजदूरों में इकबाल नाम के मजदूर की हालत गंभीर है। पसलियों और सिर में गंभीर चोट लगी है। इलाज ग्वालियर में चल रहा है।
ठेकेदार की जल्द ही होगी गिरफ्तारी
ठेकेदार ने पुल को कटवाते समय सरासर लापरवाही बरती है। इसलिए उनके खिलाफ लापरवाही बरतने तथा मजदूरों को सूचना दिए बगैर काम करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
उदय भान सिंह यादव, थाना प्रभारी, जौरा, मुरैना