मुरैना में नैरोगेज लाइन का पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

जौरा. मुरैना के जौरा में नैरोगेज लाइन का पुल गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। अंग्रेजों के समय बने इस पुल को मंगलवार दोपहर मजदूर गैस कटर से काट रहे थे। सभी ऊपर बैठे हुए थे। सभी पुल के साथ 50 फीट नीचे जा गिरे। एक मजदूर को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गनीमत यह रही कि पुल के नीचे बारिश का पानी भरा था।