आईटी विभाग द्वारा नोटिस भेजना अलोकतांत्रिक और विपक्ष की आवाज को दबाने का कृत्य है -अध्यक्ष

ग्वालियर- केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर आईटी विभाग द्वारा लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस पार्टी को दिए गए नोटिस के विरोध में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सम्पूर्ण मप्र सहित ग्वालियर महानगर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे एवं पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी की उपस्थित में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलबाग चौराहा पर शांतीपूर्ण विशाल आमसभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।आमसभा का संचालन महाराजसिंह पटेल ने किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने आमसभा में उपस्थित कांग्रेसजनो एवं जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का माहोल निरंतर बिगड़ता जा रहा है, वर्तमान समय में चारो तरफ हिटलरशाही और अंग्रेजो के शासनकाल में देश को आजाद कराने वाले कांग्रेस के जबांज सिपाहियों के साथ जिस तरह का सलूक किया जाता था, उस ही तरह का बर्ताव केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा आज किया जा रहा है, केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने तथा अपनी दमनकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का जो असफल प्रयास किया जा रहा है उसे कांग्रेस का कार्यकर्ता कतई बर्दास्त नही करेगा ।
आमसभा में कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सुनील शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष अमर सिंह माहोर, वीर सिंह तौमर, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, यूवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, अवधेश कौरव, श्रीमती इंन्द्रा मंगल, संतोष तोमर, अनिल शर्मा बिट्टू सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।