होटल में पुलिस का एक्शन, रेड पड़ते ही युवती ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग
शिवपुरी. स्कूल संचालक की कोटा में पढने वाली बेटी की किडनैपिंग के सनसनीखेज मामले में अब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री हो चुकी है। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने मामले पर संज्ञान लेते हुए खुद फोन पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से बात कर पुलिस की सहायता से छात्रा को सुरक्षित खोजकर घर वापस लाने की बात कही है। इतना ही नहीं सिंधिया ने छात्रा के पिता से भी फोन पर बात कर ये कहा कि बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने की जिम्मेदारी अब मेरी है।
एक्शन में सिंधिया
शिवपुरी के निजी स्कूल संचालक की बेटी के राजस्थान के कोटा से किडनैप होने का मामला संज्ञान में आते ही सिंधिया ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से बात की। सिंधिया ने उनसे कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द तहकीकात कर मध्य प्रदेश की बेटी को वापस लाए। सिंधिया ने इसके साथ ही पीडित बच्ची के पिता से भी फोन पर बात कर उन्हें हिम्मत दी है। सिंधिया ने फोन कर कहा कि बेटी को वापस लाना अब मेरी जिम्मेदारी है। वह बस आपकी बेटी नहीं मेरी भी बेटी है। मैं समझ सकता हूं कि आप लोगों पर क्या बीत रही है इसलिए आप अपनी धर्मपत्नी का ध्यान रखिए। मैं इस मामले को खुद मॉनिटर कर रहा हूं, आप चिंता मत करिए। ऐसी स्थिति में कोई भी परेशानी हो तो आप मुझे कॉल करिएगा मैं भी आपके संपर्क में रहूंगा।