थाना प्रभारी प्रतिदिन पुलिस बल के साथ अपने इलाके में करें पैदल भ्रमण: आईजी
ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में नवागत आईजी अरविन्द सक्सेना द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक से पूर्व आईजी द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर थाने की भौगोलिक स्थिति तथा थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों व कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेकर बैठक में थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण दिषा-निर्देष दिये।
बैठक में आईजी ने जिले के थाना प्रभारियों से उनके थाने में लंबित गंभीर व सनसनीखेज अपराधों के अभी तक लंबित रहने के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र समाधान करने के लिये कहा। उन्होने बैठक में कहा कि गंभीर अपराधों में वांछित फरार आरोपियों की टीम बनाकर गिरफ्तारी के प्रभावी प्रयास किये जायें। बैठक में उन्होने कहा कि रोड एक्सीडेंट होने पर पुलिस अधिकारी रिस्पोंस टाइम का विशेष ध्यान रखे जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।
समस्त थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया कि वह प्रातः एवं षाम की गणना में आवष्यक रूप से उपस्थित रहें और सांयकाल की गणना उपरान्त मय फोर्स के अपने क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों को पैदल भ्रमण करें तथा यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे। पैदल भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी आमजन से सत्त संपर्क बनाये रखे जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विष्वास जाग्रत हो। उन्होने कहा कि राजपत्रित अधिकारी भी समय-समय पर थाने में होने वाली गणना में उपस्थित होकर फोर्स को ब्रीफ करें।
शिकायत को सहानुभूतिपूर्वक सुनें
थाने में आने वाली प्रत्येक शिकायत को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर वैधानिक कार्यवाही की जाए और महिला संबंधी अपराधों की समयसीमा में गंभीरता से विवेचना की जाए तथा गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब न करें। बैठक में उन्होने थाना प्रभारियों को निर्देषित किया कि वह रात में एक बार आवश्यक रूप से हवालात को चेक करें और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिषा निर्देषों को पालन करने की हिदायत दें।
टीम भावना से काम करें
बैठक में उन्होने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर टीम भावना से काम करें। बैठक में उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए संमस और वारंट की तामीली हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए और थाना प्रभारी यह सुनिष्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी हालत में जुआ-सट्टा न पनपने दिया जाए और इस पर प्रभावी अंकुष लगाया जावे। बैठक में उन्होने कहा कि थाना प्रभारियों को छोटी से भी छोटी घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि छोटे अपराधों की रोकथाम से ही गंभीर अपराधों को रोका जा सकता है। बैठक में आईजी एवं डीआईजी ग्वालियर ने व्हीव्हीआईपी भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देष संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिये।