ग्वालियर में कार शोरूम में लगी आग, लाखों का केमिकल पेंट बूथ जला

ग्वालियर. शहर में एक कार के शोरूम में वर्कशॉप अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते कार के वर्कशॉप में रखे कार पेंट के डिब्बे सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। जिस समय वर्कशॉप में आग लगी उसमें सर्विस के लिए 10 गाडियां रखी हुई थी लेकिन शोरूम के कर्मचारियों ने समय रहते वर्कशॉप में रखी गाडियों को बाहर निकाल दिया। आग लगने की सूचना तत्काल शोरूम के मैनेजर ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा जहां सात गाडियों की मदद से पानी डालकर 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने से बताया जा रहा है।