चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मण्डल ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर, – म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में 17 फरवरी,24 को लश्‍कर, उपनगर ग्वालियर एवं मुरार के “सोना-चाँदी व्यवसाईयों” की बैठक में उपस्थित व्यवसाईयों द्वारा एकमत से निर्णय लिया गया था कि यदि मुरैना पुलिस द्वारा मुरार के सोना-चाँदी व्यवसाई, राहुल गोयल के सेल्समैन के साथ 31 जनवरी,24 को पुलिस थाना-बागचीनी में लूट की घटना का खुलासा 72 घंटे के अंदर नहीं किए जाने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 24, 25, 26 फरवरी, को क्रमशः मुरार, उपनगर ग्वालियर तथा लश्‍कर के बाजारों को बंद रखकर, अपराधियों को शीघ्र मशरुका सहित गिरफ्तार किए जाने की माँग पुरजोर तरीके से की जाए । व्यवसाईयों की इसी भावना का सम्मान करते हुए, आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में सोना-चाँदी व्यवसाईयों द्वारा आईजी., चंबल रेंज को एक ज्ञापन सौंपा गया ।

प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष व ग्रेटर ग्वालियर सोना-चाँदी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष- पारस जैन, कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक गोयल (सन्नी), रोबिन जैन, आशीष जैन, उपनगर ग्वालियर सोना-चाँदी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष- जवाहर जैन, मुरार सर्राफ एवं स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष- संजय मंगल एवं सर्राफ एवं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष- हरिओम गांगिल व मनोज गोयल सहित पीड़ित व्यवसाई, प्रहलाद गोयल एवं श्रेय अग्रवाल आदि शामिल थे ।