गृहमंत्री अमित शाह 25 को ग्वालियर आएंगे
ग्वालियर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगे। शाह 25 को सबसे पहले ग्वालियर आएंगे जहां वह ग्वालियर चंबल क्लस्टर यानी चारों लोकसभा क्षेत्र की प्रबंध समितियों की बैठक लेंगे। इसमें ग्वालियर, मुरैना, दतिया और भिंड लोकसभा क्षेत्र के 400 कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
दोपहर तीन बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के लोकसभा क्षेत्र खजुराहो में आमसभा और बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें 2293 बूथों की 11 सदस्यीय समितियों के 25223 कार्यकर्ता शामिल होंगे। शाम को 6 बजे शाह भोपाल आएंगे यहां वह प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल होंगे और तीन लाभार्थी परिवारों में संपर्क करेंगे।