ग्वालियर के मल्लगढ़ा चौराहे से लेकर हजीरा के बीच निकलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, हजीरा पर होगी आमसभा
ग्वालियर. राहुल गांधी की बहुप्रतीक्षित भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ग्वालियर आगमन अभी संशय में चल रहा है जिसकी वजह से यात्रा का समय लगातार बदल रहा है। जिसके अब फरवरी की जगह मार्च को आने की संभावना जताई जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्यप्रदेश में प्रवेश को लेकर लगातार तारीखों के साथ कार्यक्रम में भी बदलाव हो रहा है। जिसमें पहले चंबल पुल से प्रवेश होने के बाद कार्यक्रम दतिया के रास्ते प्रदेश में प्रवेश रखा गया था। लेकिन अब फिर से चम्बल पुल से प्रवेश होने के बाद कार्यक्रम बदलकर दतिया के रास्ते प्रदेश में प्रवेश रखा गया था लेकिन अब फिर से चम्बल पुल से प्रवेश करने की बात कहीं जा रही है। हालांकि यात्रा को लेकर एसपीजी के जवान सोमवार को जगहों का निरीक्षण किया।
न्याय यात्रा डेढ किलोमीटर निकलेगी
ग्वालियर में यह यात्रा मल्लगढ़ा चौराहे से हजीरा चौराहे तक डेढ किलोमीटर तक निकलेगी और उसके बाद हजीरा चौराहे पर आमसभा आयोजित की जा रही है।
विश्राम सचिन तेंदुलकर मार्ग पर होगा
निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का विश्राम सचिन तेंदुलकर मार्ग पर बने गोल्डन लोट्स में होगा। जहां से यह यात्रा शिवपुरी के लिये रवाना होगी।
शाम को ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह
राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार की शाम ग्वालियर पहुंचे। जहां शाम को होटल सेंट्रल पार्क में कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। वहीं बुधवार की दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय पर बैठक लेकर वह मुरैना के लिये रवाना होंगे।
छापे के डर नहीं दिया धरना
प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में ईडी छापों को लेकर धरना आयोजित किये गये। लेकिन गवालियर में धरना नहीं होने पर कांग्रेस कमेटियां निशाने पर आ गयी। जिसमें कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि स्वयं पर छापे के डर से घना आयोजित नहीं किया गया। वही इस मामले को लेकर जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा से पूछा गया तो उनका कहना था कि यात्रा की तैयारियों को लेकर टीम आने के कारण धरना नहीं दिया गया।