समय सीमा में सिटीसेंटर पर बन रही सडक का निर्माण-हर्ष सिंह
ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने आज 15वें वित्त आयोग के तहत वायु प्रदूषण को रोकने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल, संबंधित प्रोजेक्ट के सहायक यंत्री मनीष यादव, अमित गुप्ता तथा क्षेत्राधिकार राजीव पांडे आदि उपस्थित रहे।
निगमायुक्त ने बीएसएनल से ओसो ध्यान केंद्र तक निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण किया जहां निर्मित किये जा रहे नाले का लेवल वर्षा के जल को दृष्टिगत रखते हुए ठीक करने को कहा एवं सड़क का लेवल आसपास की गलियों के लेवल से भी मेंटेन करने हेतु निर्देश दिए गए। सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए गए। साथ ही सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की टेस्टिंग नियम अनुसार करने के निर्देश भी दिए।