ग्वालियर में गाड़ी खींचने पर फाइनेंस कंपनी और निगम कर्मी भिड़े, लात-घूसों से एक दूसरे को पीटा
ग्वालियर. इकोग्रीन सफाई कर्मियों और फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूसे चले, और पुलिस के बीच बचाव के वाद दोनो ही पक्षों के कर्मचारियों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने हड़ताल की तो पता चला कि इकोग्रीन कर्मचारी की कचरा गाड़ी को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी खींचना आए थे, इस दौरान दोनों कंपनियों के कर्मचारियों गाड़ी खींचने को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन जब इकोग्रीन कंपनी की गाड़ी चलाने वाले अन्य कर्मचारियों को मामले का पता चला तो वह वहां जा पहुंचे और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया था।