ग्वालियर के हिस्ट्रीशीटर की हत्या

ग्वालियर. हिस्ट्रीशीटर गौरी राठौर की हत्या कर दी गई है, उसकी लाश शिवपुरी के सतनवाडा इलाके में बोरे में बंद मिली। गौरी का उसके सगे ताऊ और उनके बेटों से ही सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 10 दिन पहले वह घर से निकला था उस दिन इसी जमीन पर उसका झगडा हुआ था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद था। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका थी इसलिए जनकगंज थाने में सूचना दी लेकिन उसे पुलिस ढूंढ नहीं सकी। उसकी लाश जब मिली तब परिवार वालों को बुलाया गया। उसकी शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम करवा गया। स्वजनों ने जनकगंज इलाके में लाश रखकर चक्काजाम कर दिया।
जमीन को लेकर हुआ विवाद
6 फरवरी को गौरी जमीन पर गया था। उसके साथ पुरानी छावनी का एक युवक भी था। यहां भागीरथ और उनके बेटे आ गए। झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक लौट आया, उसने सूचना दी। गौरी को परिवार वालों ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उस दिन से लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद था। जनकगंज थाने में सूचना दी लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई इसके चलते यह घटना हो गई। परिवार वालों ने भागीरथ और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। स्वजनों का कहना है। यह लोग लाश मिलने के बाद से फरार हैं। शिवपुरी के सतनवाड़ा में लाश मिली। उनके रिश्तेदार ने सूचना दी थी, तब शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। मृतक के स्वजनों की मांग थी कि ग्वालियर में हत्या की एफआइआर दर्ज की जाए। घर पर सुरक्षा लगाई जाए और आरोपितों को गिरफ्तार कर घर पर बुलडोजर चलाया जाए।