ASP ने थानों का किया निरीक्षण और जवानों के साथ की जंगल सर्चिंग
बेहट क्षेत्र में फायरिंग कर रेत डम्फ़र के टायर फोड़ने वाले बदमाषों की तलाष में पुलिस ने की जंगल की सर्चिंग।
सर्चिंग के दौरान हाईवे पर बिना नम्बर के चल रहे डम्फ़र के खिलाफ की चालानी कार्यवाही।
ग्वालियर। आदतन अपराधियों व बदमाषों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान रात में सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात बदमाषों ने हाईवा (डम्फर) 16 चक्का गाड़ी पर फायरिंग की है, जिससे उसके दाहिने तरफ के 06 टायर व बाँये तरफ के 04 टायर फट गये है। अज्ञात बदमाषों द्वारा डम्फर पर फायरिंग की सूचना मिलने पर एएसपी शियाज़ केएम एवं एसडीओपी बेहट श्री संतोष कुमार पटेल घटना स्थल पर पहुंचे
एएसपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जंगल सर्चिंग की गई तथा थाना प्रभारी बेहट सुरेश कुशवाह को फायरिंग करने वाले आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र पकड़ने के निर्देष दिये गये। अति. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ग्वालियर के द्वारा एसडीओपी के साथ बेहट अनुभाग के थानों का निरीक्षण भी किया गया और पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों की गणना लेकर उन्हे ब्रीफ किया गया। पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर बिना नंबर के चलने वाले डम्फ़र को रोककर मौक़े पर ही नम्बर लिखवाये गये तथा उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। इसी दौरान सुजार गाँव में शराब बेचने की शिकायत पर थाना प्रभारी बेहट को कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने एक पेटी अवैध शराब की जप्त की।