लुटेरों व चोरों पर कसे नकेल: डीआईजी

ग्वालियर . पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में डीआईजी श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु, शहर के थाना प्रभारियों की लंबित सम्पत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई।
  बैठक में डीआईजी ने जिले के थानों में लंबित सम्पत्ति संबंधी अपराधों की थानावार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीआईजी ग्वालियर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को लूट, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर माल मषरूका सहित गिरफ्तारी के निर्देष दिये। बैठक में उन्होने कहा कि थाना प्रभारियों को छोटी से भी छोटी घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि छोटे अपराधों की रोकथाम से ही गंभीर अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गंभीर अपराधों में पुलिस के राजपत्रित अधिकारी तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही कराएंगे और प्रतिदिन थानों में होने वाली गणना में जाकर फोर्स को ब्रीफ करेंगे। इसके अलावा थाना प्रभारी प्रतिदिन रात्रि गष्त के लिये जाने वाले फोर्स को रवाना करने से पूर्व ब्रीफ करेंगे। बैठक में डीआईजी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुराने लंबित अपराधों के निकाल पर विषेष ध्यान दें और सीएसपी/एसडीओपी भी अपने अधीनस्थ थानों में जाकर लंबित अपराधों के निराकरण के प्रयास करें। बैठक मेें समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की रोकथाम हेतु विषेष प्रयास करने के निर्देष दिये।
बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी बदमाषों की जानकारी को अपडेट करेंगे एवं फरार चल रहे बदमाषों की अभियान चलाकर धरपकड़ करेंगे। उन्होने कहा कि प्रतिदिन थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी वाहन चेकिंग कराएं तथा बिना नम्बर प्लेट वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें। इसके अलावा तीन सवारी एवं मूंह बांधकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जावे। बैठक में उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर उसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाए। राजपत्रित अधिकारी अपराधों के निकाल के लिये प्रतिदिन अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर लंबित अपराधों का निकाल कराए। थाना प्रभारीगण ऐसे बदमाश जो लगातार वारदातों को अंजाम देते है, इनकी गुण्डा फाइल तैयार करें।