सिंधिया को भी मिल सकता लोकसभा चुनाव में टिकट
- February 10 2024
ग्वालियर. ग्वालियर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बडा बयान दिया है। राज्यसभा सदस्य व केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर लोकसभा सीट से टिकट देने पर वीडी शर्मा बोले है कि भाजपा में टिकट पार्टी और वरिष्ठ नेतृत्व तय करता है। सिंधिया को टिकट मिल सकता है या किसी अन्य को भी मिल सकता है, यह पार्टी स्तर पर तय होता है।