कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर MD से मिला इंटक

ग्वालियर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र गणेश शंकर मिश्रा के अल्प प्रवास पर कर्मचारियों की निम्न समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया है ।
1. शहर वृत्त ग्वालियर से अनुबंधित आउटसोर्स (ठेका ) कंपनी मै. क्रिस्टल द्वारा लगभग 100 कर्मचारियों का वेतन आज दिनांक तक लंबित है।
2. पूर्व क्षेत्र कंपनी की तरह मध्य क्षेत्र कंपनी में भी तकनीकी संविदा / आउटसोर्स कर्मचारियों को त्यौहार के दिवस पर कार्य करने पर नियमित कर्मचारियों के अनुरूप अतिरिक्त वेतन दिया जावे।
3. मध्य क्षेत्र विद्युत् कंपनी अंतर्गत कार्यरत नियमित कर्मचारियों के GSLI की राशि का भुगतान शीघ्र करवाया जावें।
4. मध्य क्षेत्र विद्युत् कंपनी अंतर्गत कार्यालयीन नियमित / संविदा / आउटसोर्स (KPO) कर्मचारियों को राजस्व वसूली हेतु अवकाश के दिवस कार्य पर बुलाया जाता है किन्तु उक्त दिवस का पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है , कार्य का पारिश्रमिक दिया जावे।
5. मध्य क्षेत्र कंपनी अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत परीक्षण सहायक नियमित (कंपनी कैडर) एवं परीक्षण सहायक (संविदा) के ई- अटेंडेंस एप में राष्ट्रीय अवकाश / उत्सव अवकाश एवं अन्य अवकाश को समाप्त कर दिया गया है। अतः पूर्व की भांति पुनः अवकाश दिया जावे ।
संगठन द्वारा उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण करने हेतु प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र से अनुरोध किया जिस पर प्रबंध संचालक से यथा शीघ्र सभी 5 सूत्रीय मांगो के निराकरण करने हेतु संगठन को आश्वस्त किया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एलके.दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर.के.कौशिक , प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा , कार्यकारी अध्यक्ष अमरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष शैलेष कुचया, हरीश राजपूत उपस्थित रहे ।