मुरार में व्यापारी से मारपीट कर बदमाश पैसे और मोबाइल लूटकर ले गए

ग्वालियर. शहर में दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी की आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा सिंहपुर रोड की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब घटना चल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए बदमाश कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधर पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
वहीं दूसरी ओर मुरैना के सिहोनिया कस्बे में तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों युवक एक कियोस्क संचालक की दुकान से 3 लाख रुपए लूट कर भाग गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। घटना बीते दिन की है।