ग्वालियर पटाखा मार्केट पर जिला प्रशासन का एक्शन, खामियां मिली तो किया सील, कार्यवाही देखकर कारोबारी भागे

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्वालियर प्रशासन एक्शन मूड में आ गया है। जहां बुधवार दोपहर को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के साथ पटाखा मार्केट में संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। कार्यवाही करने पहुंची जिला प्रशासन अधिकारियों की टीम को देखकर पटाखा कारोबारियों में हड़कम मच गया और कई कारोबारी अपनी फार्मों को बंद करके वहां से भाग गए।