किन्नर पहुंचे पुलिस की शरण में हमारे कब्रिस्तान पर दबंग कब्जा कर रहे है
ग्वालियर. एसपी ऑफिस में चल रही मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे किन्नर समुदाय के सदस्यों ने पुलिस अधिकारी के सामने न्याय की गुहार लगाई है। किन्नर समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि उनक कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर मकान बना रहे है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंग लोगों ने उन्हें गाली गलौज कर धमकाया कि अगर वह दोबारा इस जगह पर आये तो उन्हें झूठे केस में फंसा देंगे। किन्नर समुदाय की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को इस मामले में जांच कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया है।
क्या है मामला
ग्वालियर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शीलनगर में किन्नरों के मरघट में कुछ दबंग लोगों के द्वारा जबरन कब्जा किये जाने संबंधी शिकायत को लेकर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचे। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे किन्नरों ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी जनकगंज की गाड़ी का ड्रायवर विकास राजपूत और उसका साथी सत्येन्द्र उनके कब्रिस्तान में हरियाली और पौधारोपण के लिये खाली छोड़ी जगह पर जबरन कब्जा करके वहां पिलर गाढ रहा है। जबकि यह जमीन न्यायालय के स्थगन के आदेश के बाद से ही 2007 से किन्नरों के शमशान घाट के रूप में आबाद है। लेकिन दबंग विकास राजपूत किन्नरों को धमका रहा है। उन्हंें इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने अन्यथा झूठे मुकदमों में फंसा देने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने किन्नर समुदाय को आश्वस्त किया है कि इस मामले में वैधानिक कार्यवाही की जायेगी
किन्नर समुदाय के लोग बोले दबंग जमीन छोड़ने के बदले 40 लाख मांग रहे हैं
फरयादी काम्या किन्नर ने बताया कि हमारी कब्रिस्तान की जमीन पर कोई विकास राजपूत नाम का व्यक्ति कब्जा कर रहा है जो जनकगंज थाने की गाड़ी चलाता है। हमने अपने कब्रिस्तान में कुछ पेड़ पौधे लगाने के लिए जगह छोड़ सकती थी जिस पर वह जबरन मकान बना रहा है। हमने जब इसका विरोध किया तो वह हमें झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहा है। रात रात को फोन पर धमकी देता है। और जमीन छोड़ने के बदले 40 लख रुपए देने की मांग कर रहा है।
अधिकारी बोले थाना प्रभारी को कार्यवाही करने निर्देशित किया है
इस मामले एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि आज चंचल में में बीवी किन्नर और उनके समुदाय के लोग आए थे उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि विकास राजपूत नाम का व्यक्ति उनकी कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान बना रहा है, और जमीन छोड़ने के बदले 40 लख रुपए की डिमांड भी कर रहा है।