प्रधानमंत्री मोदी का एक बार फिर ग्वालियर दौरा प्रस्तावित

ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है। तारीख अभी तय नहीं है पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार नरेंद्र मोदी नवनिर्मित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर इतना बडा कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है।