हाईस्कूल की परीक्षा आज से शुरू, 92 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां 28249 विद्यार्थी हिन्दी विषय की परीक्षा दे रहे है जबकि 6 फरवरी को हायर सेकंडरी के हिन्दी विषय की परीक्षा होगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे पहुंचना था। सुबह 8.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं विशेष परिस्थिति में केन्द्राध्यक्ष द्वारा सुबह 8.40 मिनट तक प्रवेश की अनुमति दी जा सकेगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक है। बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और परीक्षा में गडबडी व नकल करने वालों पर पुलिस के साथ सीधी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के लिए दल गठित किया गया है।