सौर ऊर्जा से जगमगायेगा नवीन जिला न्यायालय भवन
ग्वालियर. नवीन जिला न्यायालय भवन में ऊर्जा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सोलर पैनल लगाने का प्लान बनाया गया है और इसकी तैयारी चल रही है। नया जिला न्यायालय भवन में स्थान की पर्याप्त उपलब्धता के चलते लगभग एक हजार किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इंजीनियर साइट का निरीक्षण करने केबाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करेंगे और मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जायेगा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जिला न्यायालय को निजी कंपनी को केवल जगह देनी होगी। इसके लिये कोई अतिरिक्त राशि का व्यय नही करना होगा।
सौर ऊर्जा से जो बिजली बनेगी वह निजी कंपनी वही बिजली न्यायालय परिसर को सप्लाई करेगी और प्रतियूनिट की दरन से राशि वसूलेगी। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली के दाम भी कम रहते हैं। यह दाम पैनल लगाने वाली निजी कंपनी अनुबंध करते हुए समय तय करेगी।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नार्कोटिक्स के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर में भी लगेंगे पैनल
जिला न्यायालय भवन के अलावा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में भी सोलर पैनल लगाने की योजना है। ये प्रोजेक्ट वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरो हो जाएगा। यहां लगभग 150 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, केदारधाम में भी रेस्को परियोजना के अंतर्गत 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा।