सिंधिया नगर में विजिलेंस का छापा, 6 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

ग्वालियर. ग्वालियर में बिजली चोरी की शिकायत पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस की टीम ने सिंधिया नगर महलगांव में छापा मारा है। यहां छह घरों में बिजली चोरी किया जाना पकड़ा गया है। विजिलेंस टीम ने इन सभी छह बिजली उपभोक्ता पर बिजली चोरी के केस बनाए हैं। यह पूरा एक्शन डीजीएम विजिलेंस संदीप शाक्य के नेतृत्व में किया गया।