ग्वालियर में मां-पिता पर कट्टा तानकर नाबालिग से गैंगरेप
ग्वालियर. शहर में 15 साल की लडकी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, तीन आरोपियों ने बारी-बारी लडकी की मां और पिता के सिर पर कट्टा अडाकर उनके सामने ही बेटी के साथ
रेप किया। बेबस माता-पिता गिडगिडाते रहे लेकिन आरोपियों ने लडकी को नहीं छोडा। घटना भंवरपुरा थाना इलाके में एक गांव में देर रात की है। एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई। परिवार आरोपियों को नहीं पहचानता, उनका कहना है कि अगर आरोप सामने आएंगे तो वह पहचान लेंगे। परिवार मूल रूप से शिवपुरी जिले का रहने वाला है। डेढ महीने पहले भंवरपुरा इलाके के एक गांव में शिफ्ट हुआ है। परिवार में बेटी के अलावा दो बेटे है। बेटी सबसे बडी है।
परिजन के अनुसार सोमवार देर रात 1 बजे लडकी अपने 10 साल के भाई को टॉयलेट कराने के लिए घर के बाहर बने बाथरूम ले जा रही थी इसी बीच तीन बदमाश आए और दोनों भाई-बहन को पकड लिया। बच्चों के शोर मचाने पर माता-पिता भी बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि दो बदमाश उनकी बेटी को पकडकर खडे थे। उनका साथी बेटे की गर्दन पकडे था। वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लडकी को घर के अंदर खींच ले गए।
पड़ोसी आए तो धमकाते हुए भाग निकले
एक बदमाश लड़की के माता-पिता पर कट्टा ताने रहा। इसके बाद दो बदमाशों ने रेप किया। उनके बाद तीसरा बदमाश कमरे में घुसा, इतने में आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग निकले।