घूसखोर पटवारी शैलेंद्र परिहार 35 हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित सनवैली टाउनशिप के बाहर चाय की दुकान पर मंगलवार की शाम को लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी शैलेंद्रसिंह परिहार को 35 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवाएरी 12 साल सेना में नौकरी करने के बाद 2018 में पटवारी के पद पर भर्ती हुआ था। पटवारी को पकडवाने वाले किसान जगमोहन प्रजापति भाजपा नेता व भितरवार जनपद में उपाध्यक्षा बताये गये हैं। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बनवार हल्का के पटवारी शैलेन्द्रसिंह परिहार ने जगमोहन प्रजापति से कृषि भूमि का नामांतरण करने के लिये 80 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।
क्या है मामला
ज्गमोहन शाम को लगभक 5 बजे कार से टाउनशिप पहुंचा और पटवारी को फोन किया, पटवारी मूलतः भिंड की पिपरौली का निवासी है और टाउनशिप के फ्लैट नम्बर 802 में किराये से रहता है। पटवारी लोअर में ही फ्लैट से बाहर आया और चाय की दुकान पर पहुंचा, यहां जगमोहन पहले से ही नोटों की गड्डी लिये था सो नोटों गड्डी पटवारी ने लेकर जैसे ही लोअर की जेब में रखे वैसे ही लोकायुक्त इंस्पेक्टर कविंद्रसिंह चौहान की टीम ने पटवारी को दबोच लिया।