जौरासी में 6 मार्च होगी अष्ट महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा, 7 मार्च से अष्ट महालक्ष्मी के दर्शन होंगे

ग्वालियर. जौरासी हनुमान परिसर में निर्माणाधीन अष्ट महालक्ष्मी का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। यहां 6 मार्च को महालक्ष्मी सेमत 11 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी और इसके बाद 7 मार्च को मंदिर परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम होगा। मंदिर का निर्माण हनुमान मंदिर ट्रस्ट जौरासी ने कराया है। शहर से लगभग 16 किमी दूर स्थित मंदिर के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रूपये का खर्च आया इस बात की पुष्टि ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चतुर्वेदी ने की। श्री चतुर्वेदी ने बताया है कि लगभग 3 बीघा क्षेत्र में बने मंदिर परिसर का निर्माण मई 2019 में शुरू किया गया था। मंदिर की स्थापना के बाद हर साल 6 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ट्रस्ट ने लोकार्पण से पहले 7 दिन के कार्यक्रम तय किये हैं।
अष्ट महालक्ष्मी जी की मूर्ति 6 फीट की होगी। शेष 10 मूर्तियों के आकार अलग-अलग रहेंगे। ट्रस्ट के अनुसार वियतनाम मारवल की महालक्ष्मी की 7 बहनों की मूर्तियां डेढ-डेढ़ फीट की रहेंगी। कुबेर की मूर्ति फीट और गणेश तथा सरस्वती की मूर्ति – फीट की होंगी। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अवधेशानंद, सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर समेत अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया जायेगा।
8 फीट और 2.5 टन वजन हैं
जौरासी हनुमान ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चतुर्वेदी ने बताया प्रतिमा बन कर तैयार है जिसे खुले ट्रक में मुंह ढक कर शहर के बीच बीचों से लाया जायेगा। हमारे अनुमान के अनुसार लक्षमी जी की प्रतिमा 3 से 5 दिन के बीच आ जाना चाहिये। लक्ष्मी जी की प्रतिमा को किशनगढ़ लेकर आयेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा के दिनों के कार्यक्रम
1 मार्च – प्रायश्चित, कलश यात्रा
2 मार्च- पंचांग पूजन, मण्डप प्रवेश
3 मार्च -वेदी पूजा, जलाधिवास
4 मार्च- मंडप व वास्तुपूजन
5 मार्च -मंडप पूजन, मूर्ति स्पन, प्रसाद शैयाधिवास
6 मार्च -मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, विसर्जन
7 मार्च-वेदपाठा, लोकार्पण