ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी व बेटे का शव रखकर परिवार ने जाम लगाया

ग्वालियर. प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी और बेटे का शव रखकर परिवार ने जाम लगा दिया है। सोमवार दोपहरे 12 बजे यह जाम मुरार के बारादरी चौराहे पर लगाया गया। परिजन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी का मकान तोडने की मांग कर रहे है। प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड नोट में जिस देवेंद्र पाठक का जिक्र किया है वह परिवार समेत घर से गायब है। परिजन भी हैरान है कि आखिर ऐसा कौन सा राज था जिसका प्रॉपर्टी डीलर जिक्र तक नहीं कर सके। सिर्फ इतना लिखा कि बेटे को इन्होंने बहुत परेशान किया है। देवेंद्र को कडी सजा दी जाए।
प्रॉपर्टी डीलर ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा
मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार देवेंद्र है। यह कोई आत्महत्या नहीं है। देवेंद्र साक्षी अपार्टमेंट के सामने कॉलोनी में रहता है। मेरे बेटे को इन्होंने बहुत परेशान किया है इसलिए उसने फांसी लगा ली। मेरा सिर्फ यह अनुरोध है कि देवेंद्र को कडी सजा दी जाए।