सिंधिया को आया गुस्सा, कलेक्टर-एसपी पर भड़के

नई दिल्ली. ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना की जनता ने पहली बार उनका गुस्सा देखा वह भी भरे मंच पर। गुना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने सिंधिया पहुंचे थे और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और एसपी पर गुस्सा आ गया। फिर अपना भाषण रोक्कर सिंधिया ने माइक से ही तेज आवाज में चिल्लाकर कहा कि ये कलेक्टर कहां है और ये एसपी कहां है। उनकी तरफ इशारा करके बोले दोनों मंच पर चुपचाप खडे रहो।

जिले के कलेक्टर और एसपी की सिंधिया द्वारा कडी फटकार लगते देख दूसरे विभागों के अफसर वैसे ही कांपने लगे। विभागीय अफसरों में चर्चा होने लगी कि जब कलेक्टर और एसपी का ये हाल है तो बाकी अफसरों का क्या होगा। आपको बता दें कि सिंधिया ने जैसे ही माइक पकडा उन्हें अपने पास में कलेक्टर-एसपी खडे दिखाई नहीं दिए। इसके बाद सिंधिया ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को इशारा करते हुए कहा कि जाओ जाकर एसपी को बुलाकर लाओ। सिंधिया की बात सुनकर कलेक्टर घबरा गए और दौडे-दौडे मंच से नीचे खडे एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बुला लाए। सिंधिया ने कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमले को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाडी के साथ ही चलेगा। ये प्रचार की गाडी नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले। सिंधिया ने कांग्रेस शासन की याद दिलाते हुए कहा कि पिछले 65 वर्षों में जनता प्रशासन के इर्द-गिर्द घूमती थी लेकिन जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने नेतृत्व किया है तबसे जनता को प्रशासन के चक्कर नहीं लगाने पडते बल्कि प्रशासन घर-घर जाकर दस्तक है।