ग्वालियर में वीआईपी रोड पर ईंट के ढेर को उडाते हुए भिडी कार, बचीं कई जान
- January 20 2024
ग्वालियर. शहर में शुक्रवार को गांधी रोड पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। जानकारी के अनुसार वीआईपी रोड (गांधी रोड) पर कार लहराते हुए एक ईंट के ढेर से टकरा गई और कंस्ट्रक्शन मटेरियल में जा घुसी। जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए।