ग्वालियर मे तैयार हुई महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा, प्रणा प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर लगेगी
- January 20 2024
ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 30 दिसंबर को जिस महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। वहां 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट के सामने भव्य महषि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अयोध्या के इस एयरपोर्ट पर ग्वालियर की कलावैभव की चमक दिखेगी। शहर के मूर्तिकार प्रभात राय ने रामायण लिखते हुए महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा तैयार की है। इसका शुभारंभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत होगा।