MP में अब दिन ठंडे, ग्वालियर में दो दिन से कोड-डे

ग्वालियर. पहाडों में बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी है, बर्फीली हवाएं आने से प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है। गुरूवार को खजुराहो और ग्वालियर में कोल्ड-डे रहा। दोनों ही शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। पिछले दो दिन से ऐसा ही मौसम है। शुक्रवार को भी प्रदेश में ठंड का असर रहेगा। 20 जनवरी के बाद रात में भी काडाके की ठंड पडेगी।