चार युवक की मारपीट करते हुए सोशल मीडिया हो रही वायरल वीडियो, राजीनामे के लिये बना रहे दबाव
ग्वालियर. 4 लोगों ने एक युवक को डंडे से बेरहमी से मारपीट की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन गिरफ्तार नहीं गया है। चारों लागे फरियादी पर राजीनामा करने के लिये दवाब बना रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
डबरा के देहात थाना क्षेत्र की दर्शन कॉलोनी निवासी अनिल साहू पिता द्वारका साहू ने ग्वालियर एसएसपी राजेश चंदेल को आवेदक देकर बताया है िकवह 6 जनवरी को चीनौर रोड़ परद खड़ा हुआ था। तभी वहां पर धर्मेन्द्र पंडित, रोहित रजक, मनीष परिहार और सूरज बाथम आये और बिना वजह से मेरी लाठियों से पिटाई कर दी है, मारपीट करने के बाद घटनास्थल से भाग निकले। आरोपी को धमका रहे हैं कि अगर राजीनामा नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा। इस वजह से मेरी जान को खतरा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये इन्हीं की फरियाद पर एसपी ने आरोपियों जल्द ही पकड़ने के लिये कहा है।