कूनो में चीता शौर्य की हुई मौत, नामीबिया से लाये चीता शौर्य ने दोपहर 3.18 बजे दम तोड़ा
श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत हो गयी है। नामीबिया से लाये गये चीता शौर्य ने दोपहर 3.18 बजे मौत हो गयी। इससे पहले चीतों की मॉनीटरिंग कर रही टीम ने सुबह 11 बजे जब उसे देखा तो वह अचेत अवस्था में था। टीम ने उसे ट्रैंकुलाइज कर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया और कुछ देर के बाद उसे होश आया। लेकिन कमजोरी बहुत थी।
पोस्टमार्टम में रिपोर्ट के बाद शौर्य की मौत की वजह का खुलासा होगा। कूनो में अभी तक 7 चीते और 3 शावक मिलाकर यह 10वी मौत है। यहां प्रोजेक्ट चीता के तहत सितम्बर 2022 में 8 चीतों को नामीबिया से लाये गये थे। इसके बाद फरवरी 2023 में 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था। दोनों हमेशा एक साथ रहते थे और साथ शिकार करते थे। कुछ समय पूर्व दोनों की अग्नि और वायु चीते से भिडंत हुई थी। वह दोनों भी सगे भाई थे। इससे अग्नि गंभीर से घायल हो गया था।