राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर टूरिज्म क्विज़ का आयोजन होगा
ग्वालियर – राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी के अवसर पर हेरिटेज फाउंडेशन और इंडिया टूरिज्म (भोपाल & मुंबई सर्कल) पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में एक टूरिज्म क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। एक टीम मे दो विद्यार्थी होंगे। प्रतियोगिता में दो राउंड होंगे। पहला राउंड लिखित होगा और दूसरे राउंड के लिए बेस्ट 6 टीमें स्टेज राउंड के लिए क्वालीफाय करेंगी और इन 6 टीमों में से एक फाइनल विजेता होगा। इस प्रतियोगिता में एक स्कूल से 10 टीमें भाग ले सकती हैं। इस प्रतियोगिता के लिए कोई रेजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है।
फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए मोबा. 9669622668 पर संपर्क किया जा सकता है।