ग्वालियर व्यापार मेले में बीएसएफ टेकनपुर के जवानों ने 45 मिनट दिखाए साहसिक करतब
ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले में सोमवार को कुछ खास था, मेले में बीएसएफ टेकनपुर के जवानों ने बाइक शो का प्रदर्शन किया। बीएसएफ की जांबाज टीम ने इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया के नेतृत्व में 30 सदस्यों ने चलती बाइक पर साहसिक करतब का प्रदर्शन किया। 45 मिनट तक चले इस शो में बाइक सवार सदस्यों ने 27 अलग-अलग हैरतअंगेज करतब दिखाए।
शो की शुरूआत मार्च पॉस्ट से ुहई। इसके बाद टीम ने तेजस, चलती बाइक पर सेल्फी, टेल लाइट पर बैठक बाइक चलाना, बैक राइडिंग रोप राइडिंग, मयूर आसन, चार सदस्यों के साथ चलती बाइक पर बैलेंस बनाना, योग सहित तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि डीआईजी अजीत कुमार, सीएसएमटी, असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।