VISM हॉस्पिटल ने डबरा में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


ग्वालियर. VISM ग्रुप के अन्तर्गत संचालित VISM हॉस्पिटल ने ग्राम डबरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें बडी़ संख्या में ग्रामवासियों ने विभिन्न जाँचे करवाकर समूचित चिकित्सा प्राप्त की। इस शिविर में मधुमेह, बी.पी., छाती रोग, दंत रोग, हड्डी एवं जोड रोग, आँखो का चैकअप, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग जैसी बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाईयॉ वितरित की गई साथ ही बाजार में हो रही महंगी – मंहगी जॉचें निःशुल्क की गई।
शिविर में लगभग 230 मरीजो ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर VISM हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. एके गुप्ता ने उपस्थित ग्रामवासियों को बताया कि हमारे VISM हॉस्पिटल द्वारा यह निःशुल्क कैम्प समय-समय पर ग्रामीण ईलाको में लगाए जाते है जिससे हमारे द्वारा हर उस व्यक्ति को मदद पहुच सकें जो महंगे ईलाज कराने में असमर्थ है। साथ ही उन्होंने बताया कि VISM हॉस्पिटल में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स के द्वारा सर्वश्रेष्ठ इलाज कम खर्च में किया जाता है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारको को निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ डीबीसीएस योजना के अंतर्गत निःशुल्क आँखो का ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण इस मौके पर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहा।