महिला आरक्षकों के लिये CCTNS की प्रशिक्षण
एसपी ने महिला आरक्षकों की समस्याओं को सुना और उन्हे पुलिसिंग की बारीकियों को बताया
ग्वालियर। 14 जनवरी को पुलिस कन्ट्रोल रूम में महिला आरक्षकों के लिये एक दिवसीय कम्प्यूटर एवं सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभागार में उपस्थित महिला आरक्षकों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर द्वारा महिला आरक्षकों को पुलिसिंग की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आईपीएस विदिता डागर, आईपीएस अनु बेनीवाल तथा महिला सुरक्षा शाखा का समस्त स्टॉफ एवं महिला आरक्षक उपस्थित रहीं।
महिला आरक्षकों द्वारा डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार ने कन्ट्रोल रूम में स्थित CCTNS प्रशिक्षण केन्द्र में कम्प्यूटर तथा CCTNS का प्रषिक्षण प्राप्त किया। प्रषिक्षण के दौरान महिला आरक्षकों को CCTNS की उपयोगिता के संबंध में प्रषिक्षक संजय बनवारिया द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हे CCTNS में भरे जाने वाले फार्मों तथा एफआईआर के सबंध में प्रेक्टीकल कराया गया।